हाथकाठी I हाथकाठी में होली के शुभ अवसर पर फूटबोल प्रतियोगिता के शुभ अवसर पर फाइनल का उद्घाटन झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति निगरानी टीम के प्रांतीय सदस्य सह सिद्धो कान्हो विश्व विद्यालय के सिनेट सदस्य एवं लिटटीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता श्री साहेब हांसदा जी के द्वारा सभी खिलाड़ीयो को अमीर लगाकर एवं फूटबोल को किक मारकर किया ।
खिलाड़ीयो को एवं उपस्थित दर्शको को संबोधित करते हुए श्री साहेब हांसदा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रूचि जगती है एवं युवाओं का काबिलियत बाहर आती है ।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ऐसे युवाओं को आगे लाने के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया है ।उन्होंने आगामी 10-11 अप्रैल 2018 को हिरणपुर स्टेडियम में झांरखड vs बंगाल के टीमों के बीच दिवा यात्री फूटबोल प्रतियोगिता का आयोजन होगा ।
आज के प्रतियोगिता का आयोजन बजरंग क्लब हाथकाठी की ओर से किया गया ।उक्त को सफल बनाने में बाबुधन मुरमू, कार्तिक साहा ,नंदलाल साहा ,नरेन्द्र साहा ,मेनेजर सोरेन ,शिव हेम्ब्रम, चनुकु मुरमू आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है



Post A Comment:
0 comments so far,add yours