हजारीबाग के चुरचू प्रखंड में माओवादियों ने पहले तो दो ग्रामीणों का अपहरण किया, उसके बाद जंगल में ले जाकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों ग्रामीणों पर पुलिस के लिए मुखबरी करने का आरोप है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
गांव वालों के मुताबिक बुधवार देर रात माओवादियों के हथियारबंद दस्ते ने आगों गांव के श्यामलाल और घनश्याम लाल महतो को जबरन घर से निकाला और अपने साथ ले गए. कुछ ही देर बाद दोनों ग्रामीणों को चुरचू के जंगल में गोली मार दी गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सीआरपीएफ के जवानों के साथ जंगल में छापेमारी अभियान चला रही है. बताया जाता है कि लंबे समय से इस इलाके में दहशत का माहौल है.
हालांकि पुलिस अबतक इसके पीछे नक्सलियों के हाथ होने से इनकार कर रही है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई पोस्टर वगैरह नहीं मिले हैं. ऐसे में पुलिस तमाम अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है. बता दें कि गुरुवार को नक्सलियों का झारखंड बंद है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours