आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को रिम्स से एम्स ले जाया गया. उन्हें राजधानी एक्सप्रेस से रांची से दिल्ली ले जाया गया है. इस सिलसिले में गृह विभाग की अनुमति मिल गई. गृह विभाग ने रिम्स प्रबंधन को पत्र लिखकर अनुमति दे दी है. पत्र में इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का आदेश दिया गया.

गृह विभाग से आदेश मिलने के बाद रिम्स के डॉक्टर लालू प्रसाद की डिस्चार्ज समरी बनायी. बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की अनुमति जेल प्रशासन ने गृह विभाग से मांगी थी. जिसके बाद गृह विभाग ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेेकर रिम्स से रिपोर्ट मांगी. अब रिम्स के उस रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने लालू प्रसाद को दिल्ली ले जाने की अनुमति दे दी है. इस बीच लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में थोड़ी सुधार हुई है.

बता दें मंगलवार को रिम्स में एक बार फिर मेडिकल बोर्ड ने आरजेडी सुप्रीमो की गहन जांच की और दोबारा लालू प्रसाद को इलाज के लिए एम्स या किसी बड़े मेडिकल संस्थान भेजने की अनुशंसा की थी.

मंगलवार की जांच में लालू प्रसाद का क्रियटनिन लेबल बढकर 1.8 हो गया. वहीं रैंडम ब्लड शुगर 320 तक पहुंच गया. बीते 17 मार्च से आरजेडी सुप्रीमो रांची के रिम्स में भर्ती हैं. उन्हें कई तरह की बीमारी है.


रिम्स के निदेशक ने लालू प्रसाद की किडनी की समस्या को लेकर चिंता जाहिर की है. निदेशक ने कहा कि लालू प्रसाद के चेहरे पर सूजन अभी भी बरकरार है.

 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours