आखिरकार 15 मार्च से लापता रिटेल कंपनी के मैनेजर अमित कौशिक का पता चल ही गया. सिटी एसपी के निर्देश पर गोलमुरी पुलिस के सर्विलांस विभाग ने उसकी खोजबीन की. पुलिस अमित को आज सुबह  उड़ीसा से जमशेदपुर लेकर पहुंची. उड़ीसा के संबलपुर के एक मॉल में उसके होने की सूचना पर पुलिस परिजनों को लेकर रवाना हुई और उसे मॉल से कुछ दूरी पर रोड से बरामद किया गया जहां वो पैदल चल रहा था. संबलपुर में एक होटल में रह रहे अमित कौशिक का कहना था कि दरअसल काम के दबाव से परेशान होकर वह डिप्रेशन में था, इस लिए गायब हो गया.

पुलिस और न्यूज़ 18 से बातचीत में अमित ने डिप्रेशन की बात स्वीकार की है. वहीं आज गोलमुरी पुलिस और सिटी एसपी प्रभात कुमार ने उससे काफी देर तक पूछताछ की. पुलिस उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया में लगी है. अमित 15 मार्च की शाम वो ओला बुक कर टाटानगर स्टेशन चला गया. जहां से उसे जो भी ट्रेन मिली, टिकट लेकर बैठ गया. इस तरह वो संबलपुर पहुंच गया.

अमित ने बताया कि वो परेशान था और अकेला रहना चाहता था. न्यूज़ लगातार इस खबर को दिखाया, जिससे पुलिस ने भी इस मामले पर काफी मेहनत कर उसे बरामद किया. अमित के परिजनों ने धन्यवाद दिया जिसके लगातार प्रयास से पुलिस भी सक्रिय रही.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours