देवघर में रघुवर सरकार के मोमेंटम झारखंड का चौथा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आज आयोजित होगा. जिले के डीसी के मुताबिक यह कार्यक्रम ना केवल बाबा नगरी बल्कि पूरे संताल परगना की तस्वीर बदलने की नींव डालेगा. उधर नीति आयोग की रिपोर्ट में देवघर को झारखंड के विकसित जिलों में शामिल किया गया है. यहां एयरपोर्ट बन रहा है और एम्स भी खुल रहा है. यहां निवेश करने को कई कंपनियां तैयार हैं. देवघर में 17 इंडस्ट्रीज की स्थापना 37.24 करोड़ की लागत से होगी.
ये 17 कंपनियां देवघर में स्थापित करेंगे उद्योग
कंपनी प्रोजेक्ट निवेश अथॉरिटी
मे करिया सती एग्रो इंडस्ट्रीज प्रालि राइस मिल 10 करोड़ देवघर
जसीडीह फॉर्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज फार्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज 9.3 करोड़ एसपियाडा
आर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड, डीइएल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 5.53 करोड़ एसपियाडा
मे एनडी होम्यो लेबोरेट्रिज होम्यो मेडिसीन 1.93 करोड़ एसपियाडा
मे इंटरनेशनल होम्यो रिसर्च प्रालि होम्यो मेडिसीन 1.65 करोड़ देवघर
श्री गिरिराज ट्रेडर्स (चार यूनिट) फ्लाई एस ब्रिक्स 1.2 करोड़ एसपियाडा
ध्रुव इंटरप्राइजेज आटा, मैदा, सूजी, ब्रॉन प्रोसेसिंग 1.15 करोड़ एसपियाडा
मेसर्स सिंह पॉलीपेट प्रा लि पॉलीपी ट्यूब मैन्युफैक्चरिंग 1 करोड़ देवघर
मेसर्स बाबा बैद्यनाथ इंटरप्राइजेज फ्लाय एस ब्रिक्स 1 करोड़ एसपियाडा
मेसर्स विधाता प्लास्टिक प्लास्टिक ग्रेनुयल्स 0.52 करोड़ एसपियाडा
जयगुरु आयुर्वेद मंदिर आयुर्वेदिक मेडिसीन 0.52 करोड़ एसपियाडा
मेसर्स कृष्णा पैकेजिंग इंडस्ट्रीज कॉरुगेटेड पैकेजिंग बॉक्स 0.70 करोड़ देवघर
मेसर्स भार्गवी उद्योग पॉल्ट्री फीड मैन्युफैक्चरिंग 0.50 करोड़ एसपियाडा
मेसर्स मां नीलम उद्योग फ्लावर मिल्स 0.50 करोड़ एसपियाडा
मेसर्स पारो राइस मिल राइस मिल 0.50 करोड़ एसपियाडा
मेसर्स झारफर्न फर्नीचर 0.62 करोड़ एसपियाडा
पीएस इंटरप्राइजेज सोयाबीन बरी 0.50 करोड़ एसपियाडा
इन कंपनियों को मिलेगी जमीन
1. बोकारो में अॉनशोर पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 40 मेगावाट का पावर प्लांट लगाया जायेगा. कंपनी 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. 500 लोगों को रोजगार मिलेगा.
2. बोकारो में ही त्रिवेणी मेगा फूड पार्क 222 करोड़ से फूड पार्क बनायेगी
3. बिहार पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस बोकारो में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट पर 150 करोड़ का निवेश करेगा
4. हेल्थ प्लस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बोकारो में 140 करोड़ से अस्पताल बनाएगा



Post A Comment:
0 comments so far,add yours