देवघर में आयोजित मोमेंटम झारखंड के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को सीएम रघुवर दास ने संबोधित किया. सीएम ने कहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए 2700 करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा, जिससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. देवघर औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित होगा.

सीएम ने कहा कि झारखंड एक खनिज संपदा समृद्ध राज्य है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं. 2014 में पीएम के वादे पर भरोसा कर झारखंड की जनता ने एक मजदूर को अपनी सेवा करने का मौका दिया. 14 साल पहले जिस झारखंड को भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, आज उसी झारखंड की छवि अलग है. आज गर्व से लोग कहते हैं कि हम झारखंडी हैं.

रघुवर दास ने कहा कि चाहे कृषि, उद्योग या फिर पर्यटन, हर सेक्टर के विकास के लिए सरकार काम कर रही है. कुटिर उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और राज्य की बेरोजगारी को दूर करना है तो छोटे, मध्यम और ग्राम उद्योगों पर ध्यान देना होगा.

रघुवर दास ने कहा कि नारे और वायदे से सरकार बन सकती है. निवेशकों को रिझाया नहीं जा सकता. इसके लिए नीति और नियम होनी चाहिए. जिस नीति नियम को वर्तमान सरकार ने तैयार किया है. सीएम के मुताबिक हर राज्य में इस तरह के इन्वेस्टर्स समिट होते हैं,लेकिन बहुत कम एमओयू जमीन पर उतरते हैं, लेकिन झारखंड में जो भी एमयूओ हुए, वे तेजी से जमीन पर उतर रहे हैं. इज ऑप डूइंग बिजनेस के मामले में भारत का विश्व में 138वां स्थान था,आज यह 100वां स्थान पर पहुंच गया और इसमें झारखंड का अहम योगदान है.



रघुवर दास ने कहा कि झारखंड, गुजरात के बाद देश का दूसरा राज्य है, जिसका आर्थिक विकास दर तेजी से बढ़ रहा है. आज निवेशकों के लिए झारखंड पसंदीदा स्थान बन गया है. संथाल परगना आजादी के बाद पिछड़ा रहा है और हमारी सरकार यहां के विकास के लिए काम कर रही है.

सीएम ने ऐलान किया कि अगले महीने 24-25 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झांरखड आएंगे और करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे. देवघर एयरपोर्ट का भी शिलान्यास पीएम करेंगे. 2020-21 तक झारखंड देश का सबसे विकसित राज्य बनेगा और अगले 7-8 साल में यह दुनिया के पटल पा छा सकता है, इतनी क्षमता इस राज्य में.

सीएम ने कहा कि आने वाले समय में सरकार ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने पर लगातार काम करेगी.  मेनुफैक्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जाएगा. अगले 6 महीने में राज्य के कई शहर एयर कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे. धालभूमगढ़ में जल्द देवघर के जैसा एयरपोर्ट बनेगा.

सीएम ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि हर गांव में बिजली पहुंचाना हमारा कमिटमेंट है और 2018 तक इसको पूरा किया जाएगा. हर गांव को सड़क से भी जोड़ा जाएगा. पीएम के भारत को दुनिया का आर्थिक सुपर पावर बनाने के सपने में झारखंड को अहम भूमिका निभाना है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours