जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े आभूषण व्यवसायी से लूट हुई. लूट के दौरान अपराधियों ने उसे चाकू से वार कर घायल भी कर दिया. फिलहाल घायल कारोबारी का टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कारोबारी के मुताबिक जब वह अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर घर खाना खाने जा रहा था, उसी दौरान दो अपराधी उसकी बैग छीनकर भागने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने उसे चाकू से घायल कर दिया. बैग में 70 ग्राम सोना और 50 हजार नकद था.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यवसायी अंजन वर्मा को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया. अंजन वर्मा भालूबासा का रहने वाला है और उसकी ज्वेलरी की दुकान टेल्को थाना क्षेत्र के आजाद मार्केट में है. पुलिस लूट की वारदात की जांच में जुटी है.

बता दें कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के गृह शहर होने के बावजूद जमशेदपुर में अपराध को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े होते रहे हैं. नई घटना एक बार फिर लौहनगरी की पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours