झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने रांची नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. इस सिलसिले में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच की मांग की. इस दौरान पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी भी मौजूद रहे.

राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय ने कहा कि जेएमएम के ज्ञापन पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी. वहीं बीजेपी ने इस मुद्दे पर जेएमएम पर पलटवार किया. भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा है कि हार के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ऐसे ही आरोप लगाता है. उसे 2019 में जनता जवाब देगी.

बीते शुक्रवार को संपन्न हुए झारखंड निकाय चुनाव में रांची के मेयर और डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशी आशा लकड़ा और संजीव विजयवर्गीय ने जीत हासिल की. मेयर पद के लिए आशा लकड़ा ने जेएमएम प्रत्याशी वर्षा को 39 हजार मतों से मात दी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours