झारखंड की छह बच्चियों को दिल्ली से आजाद कराकर राजधानी एक्सप्रेस से रांची लाया गया. इन बच्चियों को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली में मुक्त कराया.
आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि पिछले दिनों वो दिल्ली काम से गई थी, उसी दौरान उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि झारखंड की कुछ बच्चियां दिल्ली में घरों में काम रही हैं. बतौर अध्यक्ष उसी सूचना के आधार पर दिल्ली के एक संस्था की मदद से इन बच्चियों को छुड़ाया गया.
आरती कुजूर के मुताबिक इन बच्चियों को दलालों द्वारा दिल्ली पहुंचाया गया था. अब इन्हें काउंसिलिंग कर घर भेज दिया जाएगा.
ये बच्चियां खूंटी, जमशेदपुर, साहेबगंज और रांची रहने वाली हैं. इन्हें संबंधित जिलों के कस्तूरबा विद्यालय में भेजने के लिए भी आयोग प्रशासन को लिखेगा. साथ की मुआवजा देने के लिए भी संबंधित जिलों को लिखा जाएगा.
बता दें कि झारखंड में मानव तस्करी और बाल मजदूरी जैसी समस्याएं जड़ें जमाई हुई हैं. हालांकि सरकार के स्तर से इसके उन्मूलन के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, पर सफलता अपेक्षित नहीं मिली है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours