झारखंड में 34 नगर निकायों के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सामान्य परेशानी के अलावा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इसके साथ ही अब सबकी नजर 20 अप्रैल पर टीक गई है. उस दिन मतगणना के बाद चुनावी परिणाम सामने आएंगे.

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक निकाय चुनाव में मतदान का ओवरऑल परसेंटेज में 65.15 रहा, जो पिछले बार के 63. 17 फीसदी से करीब 2 प्रतिशत ज्यादा रहा. बासुकीनाथ नगर पंचायत में सबसे ज्यादा 76.69 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि रांची नगर निगम में सबसे कम 49.3 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले बार के 34.13 फीसदी से करीब 15 प्रतिशत ज्यादा रहा.

उधर सरायकेला के कपाली नगर पर्षद के उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान नहीं हो सका. अधूरा चुनाव चिह्न छपने के कारण उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर रोक लगा दिया गया. राज्य निर्वाचन आयोग इसके लिए बाद में तिथि तय करेगा.

34 निकायों के अलावा देवघर व धनबाद नगर निगम और विश्रामपुर व झुमरीतिलैया नगर परिषद के लिए मतदान हुआ. अब सबकी नजर नतीजे की ओर है, जो 20 अप्रैल को सामने आएगा.



बता दें कि सूबे में पहली बार इस बार दलीय आधार पर निकाय चुनाव हुआ. इसमें सभी दल अलग-अलग चुनावी मैदान में ताल ठोकते नजर आए. इस निकाय चुनाव को अगले साल के लोकसभा-विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है. ऐसे में इसके नतीजे सत्तापक्ष और विपक्ष के लिए काफी मायने रखने वाले हैं.

 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours