सरायकेला के कपाली नगर पर्षद के उपाध्यक्ष पद के सोमवार को मतदान नहीं हो सका. अधूरा चुनाव चिह्न छपने के कारण उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर रोक लगा दिया गया और इसकी सूचना चुनाव आयोग को दे दी गई. अब नये सिरे से यहां उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा.
न्यूज-18 से खास बातचीत में डीसी छविरंजन ने कहा कि पार्टी विशेष का अधूरा चुनाव चिह्न छपने के कारण उपाध्यक्ष पद के मतदान को रोक दिया गया और इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दे दी गई.
हालांकि अन्य पदों के लिए यहां शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न करा लिया गया. मतदान के दौरान डीसी खुद सतर्क नजर आए और जिले के तमाम वरीय अधिकारियों के साथ मिलकर बूथों का जायजा लेते देखे गये.
वैसे छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाय तो कपाली नगर पर्षद चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. वॉर्ड नंबर पांच के बूथ संख्या पांच पर मतादाताओं ने ये कहकर हंगामा किया कि जब सड़कें-नालियां नहीं बनीं, तो वोट क्यों. दरअसल इस मतदान केन्द्र पर पहुंचने में लोगों को काफी मुश्किल हो रही थी.
कपाली में भी मतदान में महिला की भागीदारी बढ़चढ़ कर देखी गई. गर्मी और धूप के बावजूद महिलाओं ने घर का काम छोड़कर घंटों लाइन में लगकर मतदान किया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours