झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को भाजपा की रघुवर सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने झारखंड की जनता को छलने का काम किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को बीजेपी के झूठे वादे याद दिलाते हुए उनसे अपील की गई कि वो जन जन के बीच जाकर बीजेपी के वादे याद दिलाएं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें बताएं कि कि जिस भरोसे से उन्होंने बीजेपी को वोट दिया था, वह पार्टी उन्हें छलने का काम कर रही है. आज जनता को झूठे वादे करने वाली बीजेपी पार्टी से सतर्क रहने की जरूरत है.
बता दें, धनबाद में रविवार को झारखंड विकास मोर्चा के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजिन किया गया. जिसमें 2019 के चुनाव में अभी से जुट जाने और दिल्ली के साथ साथ झारखंड की गद्दी से बीजेपी को उतारने का संकल्प लिया गया. गोल्फ ग्राउंड में आयोजित सम्मेलन में धनबाद और बोकारो जिला के 256 पंचायत तथा 75 वार्ड से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की हुजम उमड़ी.
बाबूलाल ने कहा कि मैथन से धनबाद पानी पहुंचाने में उनका योगदान है. आज प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. गांव में पानी की विकराल स्थिति है. लोग नदी नालों का पानी पीने को विवश हैं. बाबूलाल ने कहा कि आने वाले समय में अगर वे दोबारा मुख्यमंत्री बने तो घर घर में, खेतों में पानी पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए 5 वर्ष का समय नहीं लिया जाएगा. बाबूलाल ने अपने संबोधन में बीजेपी का फूल फॉर्म बताया. उन्होंने कहा कि देहात में लोग बीजेपी को 'बड़का झूठा पार्टी' कहते हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours