गिरिडीह में सीएम रघुवर दास ने कहा कि गिरिडीह की जनता ने दो सांसद और चार विधायक देने का काम किया है. अब पार्टी को मेयर और डिप्टी मेयर चाहिए. पार्टी ने दो समर्पित कार्यकर्ताओं को मेयर और डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाया है. पार्टी कार्यकर्ताओं पर दोनों को जिताने की जिमेमवारी है.
सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि गिरिडीह की गरीब बहनों से नैपकिन बनावाने का काम शुरू करवाया जाएगा. सरकार का स्वास्थ्य विभाग तैयार नैपकिनों को खरीदेगा और फिर नैपकिनों को जिले के स्कूलों में सप्लाई किया जाएगा. उन्होंने शहर के श्याम सेवा मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कही. उन्होंने शहर के बीबीसी रोड में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया.
इस मौके पर सांसद रविन्द्र राय, सांसद रविन्द्र पांडेय, विधायक निर्भय शहाबादी, विधायक जयप्रकाश वर्मा, विधायक केदार हाजरा व धनबाद विधायक राज सिन्हा मौजूद थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours