काले हिरण की शिकार के मामले में जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर रांची में उनके फैंस अनशन पर बैठ गये हैं. इनकी माने तो इनका ये अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सलमान जेल से बाहर नहीं आ जाते.

रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी जी की प्रतिमा के पास आठ युवा हाथों में सलमान के समर्थन में पोस्टर लेकर अनशन पर बैठ हैं. पोस्टर में, टाइगर कभी जेल में नहीं रहते, हम आपके साथ हैं, जैसी भावनाओं का जिक्र है.

सलमान के सबसे बड़े फैन होने का दावा कर रहे मोनू का कहना है कि हम कोर्ट द्वारा सलमान खान को सुनाई गई सजा का सम्मान करते हैं. और हमारा ये अनशन किसी के खिलाफ नहीं है, बस हम उनसे प्यार करते हैं इसलिए अनशन पर बैठे हैं.

मोनू का कहना है कि सलमान ने गलती की तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लेकिन वो एक अच्छे इंसान हैं, इसलिए उनके प्रति हमारे लगाव के कारण हम अनशन पर हैं.


बता दें कि काले हिरण की शिकार के मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई है और फिलहाल वो जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं.

 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours