जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के शालिनी मार्केट में खुलेआम गांजा की बिक्री की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया है. वहीं दोनों से पूछताछ जारी है.

बताया जा रहा है कि गांजा बेचने के कारोबारी फिरोज और उसका साथी इम्तियाज आलम काफी महीनें से गांजा बेचने का कारोबार कर रहा था लेकिन पुलिस को सूचना नहीं मिलने के कारण दोनों आरोपी बचते फिरते थे. पिछले कुछ दिनों से पुलिस लगातार इन दोनों की तलाश कर रही थी. वहीं पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शालिनी मार्केट में ये दोनों गांजा की बिक्री कर रहे हैं और पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद इन दोनों को धर दबोचा.

वहीं इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन लोगों से जुड़े बड़े गांजा कारोबारियों की तलाश में जुट गई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours