आज देवघर में मोमेंटम झारखंड के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होगा.  इसको लेकर उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए.

मुख्यमंत्री रघुवर दास इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम में 151 कंपनियों के साथ MOU किया जाएगा. इसके तहत 2 हजार 7 सौ करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना है. साथ ही 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की भी संभावना है. संतालपरगना के सभी जिले सहित गिरिडीह और बोकारो के युवा इससे लाभान्वित होंगे.

कार्यक्रम जसीडीह के कुमैठा स्थित नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा. डीसी ने कहा कि सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री देवघर पहुंचेंगे और हेलिपैड से सीधा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. उपायुक्त ने बताया कि यह कार्यक्रम संताल परगना के विकास में मील का पत्थर साबित होगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours