सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के निकाय चुनाव के भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मीनाक्षी पटनायक तथा उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजा सिंहदेव के चुनावी कार्यालय का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने उद्घाटन किया.

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा सभी से भाजपा उम्मीदवारों के जीत को लेकर लगातार प्रयास करने की अपील की.

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि दलीय आधार पर चुनाव होने से भाजपा को काफी फायदा हो रहा है. चूंकि शहरी क्षेत्र में भाजपा का पहले से गढ़ रहा है ऐसे में भाजपा प्रदेश के सभी नगर निकाय चुनाव में अपना जीत दर्ज करेगी. वहीं उन्होंने टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए कार्यकर्ताओं को जल्द मना लेने का दावा किया. साथ ही पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को ही सभी को वोट देने की अपील की.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours