गोड्डा में बालू की अवैध ढुलाई के लिए उपयोग में लाये जा रहे चालान के फर्जीवाड़े का पुलिस ने खुलासा किया है. खनन विभाग और पुलिस के संयुक्त प्रयास में एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है, जो टेंडर वाली कंपनी का फर्जी चालान कंप्यूटर से एडिट कर ट्रैक्टर और ट्रक वालों को बेचा करता था.
पुलिस के मुताबिक फर्जी चालानों के जरिये ट्रैक्टर और ट्रक वाले सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लगाते थे. पुलिस की माने तो ये सारा खेल पथरगामा के एक स्टूडियो से चल रहा था. पुलिस ने इस गिरोह के सरगना स्टूडियो संचालन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने गिरफ्त में आए बाकी के दो में एक शख्स महादेव एन्क्लेव नामक कंपनी का कर्मी है. पुलिस ने तीनों के पास से दो लैपटॉप और फर्जी चालान बरामद किये हैं. पुलिस अब फर्जीबाड़े के इस मामले में अवैध बालू की ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर मालिकों के ऊपर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours