बीते 3 अप्रैल को लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के भड़गाव जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल जवानों को डीजीपी डीके पांडेय ने सम्मानित किया. पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उस दिन नक्सलियों के पांच इनामी सब जोनल कमांडरों को मार गिराया गया था.

लातेहार के न्यू पुलिस लाइन में आयोजत समारोह में उस मुठभेड़ में शामिल जवानों की डीजीपी ने सम्मानित किया. प्रत्येक जवानों को पांच लाख का इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर हौसला आफजाई किया गया. इस दौरान डीके पांडेय ने लातेहार एसपी के कार्यों की भी जमकर सराहना की.

डीजीपी ने कहा कि वह एनकाउंटर राज्य का सबसे बड़ा एनकाउंटर था, जिसमें पांच लाख के पांच सब जोनल नक्सली कमांडर मारे गए. उन्होंने कहा कि 2018 में झारखण्ड को नक्सल मुक्त बनाना ही झारखण्ड पुलिस का लक्ष्य है.

इससे पहले डीजीपी ने नक्सल विरोधी अभियान को तेज करने को लेकर सीआरपीएफ और जिला के बड़े पदाधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की. इसमें उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए.



 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours