झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में चाकुलिया नगर पंचायत के चुनावी मैदान में बड़े नेताओं के कूदने से चुनावी माहौल गरमा गया है. सभी अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिये चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लग गए हैं.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बाद भाजपा युवा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनता से वोट मांगे.
भाजपा नेता अमित सिंह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, युवा नेता बबलू प्रसाद, गुंजन यादव, समेत जमशेदपुर के अन्य वरीय नेताओं ने जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए चाकुलिया के बाजार, गली मोहल्ला में घर-घर जाकर वोट मांगे. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संध्या रानी संस्कार और उपाध्यक्ष पद पर सुमित लोधा को जिताने के लिए लोगों ने अपील की.
इस मौके पर न्यजू 18 से बात करते हुए अमित सिंह ने कहा कि इस सीट को कैसे अपने कब्जे में करें, हमें अति विश्वास है कि हमारी जीत होगी. अन्य दलों के उम्मीदवारों की हार ऐसी होगी कि उनकी जमानत जब्त हो जाएगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours