लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ तीन लोगों ने देर रात दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बदमाश घर में अकेली सो रही महिला को जबरदस्ती उठा ले गए. विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए.
इतना ही नहीं बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद महिला की जमकर पिटाई भी की. पिटाई से बुरी तरह घायल हुई महिला बेहोश हो गई. बदमाशों ने उसे मरा हुआ समझकर रोड के किनारे फेंक दिया. जब देर रात राहगीरों की नजर घायल महिला पर पड़ी तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में महिला का इलाज जारी है.
पीड़िता तत्काल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. पूरे मामले की जानकारी पीड़िता के पति ने पुलिस को दी है. सदर थाना क्षेत्र की घटना के बाद पूरे मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours