झारखंड में स्टार्ट अप योजना से दिव व दिन युवा जुड़ते जा रहे हैं. इस नीति के तहत 19 ऐसे युवाओं या उनके ग्रुप को सरकार ने प्रोजेक्ट के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. उनकी सोच को सरकार ने इनोवेटिव माना है और सहयोग देने का फैसला लिया है.
झारखंड की रघुवर सरकार ने युवाओं को आईटी के क्षेत्र में काम करने के बड़े अवसर दिए हैं. इसको लेकर सरकार ने अपनी स्टार्ट अप योजना को आगे बढ़ाया है. इससे युवाओं को बड़ी सहायता मिल रही है. स्टार्ट अप इंडिया झारखंड यात्रा के कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास ने कई स्टार्ट अप को सर्टिफिकेट दिया. साथ ही सरकार ने उनके प्रोजेक्ट के लिए 10-10 लाख रुपये देना का ऐलान किया है.
इसमें ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले उद्यमी हैं. इस बार 19 लोगों को उनके स्टार्ट अप के लिए चुना गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए और आईटी के क्षेत्र में भारत को पहले स्थान पर लाने के लिए हर तरह का सहयोग देने को तैयार है.
इस कार्यक्रम में आईटी विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि विभाग के पास नये-नये आइडिया आते रहते हैं. ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से आइडिया आता है. फिर इनकी नवीनता और गुणवत्ता की जांच की जाती है और चयन किया जाता है. इसके लिए सरकार ने व्यवस्था तैयार की है. इस मौके पर कई उत्साही युवाओं ने अपने-अपने स्टार्ट अप प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी.
इस मौके पर सीएम ने एक वाहन को भी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वाहन 6 जिलों में जाकर लोगों से स्टार्ट अप का मतलब और उनके आइडिया को जानने का प्रयास करेगा. साथ ही नये काम के लिए प्रोत्साहन देगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours