झारखंड के धनबाद जिले में मानसिक रूप से बीमार एक शख्स ने नाश्ता परोसने में देरी को लेकर अपनी मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि तिलकारोईडीह गांव के 21 वर्षीय शख्स ने सुबह 10 बजे अपनी मां से नाश्ता मांगा, नाश्ता परोसने में देरी को लेकर वह नाराज हो गया और अपनी मां को डंडे से पीटने लगा जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि मां की हत्या करने के बाद शख्स ने अपनी बहन और अपनी एक रिश्तेदार पर भी हमले की कोशिश की, लेकिन वे भाग गई और शोर मचा दिया. पड़ोसियों ने शख्स को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

गोविंदपुर पुलिस थाने के प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और शख्स को हिरासत में ले लिया. परिवार के सदस्यों ने बताया कि आरोपी का एक स्थानीय चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours