सीएम रघुवर दास राजस्व के स्रोत में वृद्धि के लिए चिंतित हैं. इसको लेकर उन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए विभागों के बने रोडमैप की समीक्षा की. सीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य से अधिक
राजस्व संग्रह करने की रणनीति बनाने का निर्देश दिया.

झारखंड सरकार के लिए राजस्व संग्रह बढ़ाना एक चुनौती का काम बन गया है. इसको लेकर सरकार हर स्तर पर काम कर रही है. वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए राजस्व का लक्ष्य सिर्फ पूरा ही न हो, बल्कि उससे अधिक हो, इस पर विचार किया गया.

सीएम रघुवर दास ने प्रोजेक्ट भवन में ऊर्जा, वाणिज्यकर, भू राजस्व एवं निबंधन, परिवहन, उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इन विभागों के द्वारा बनाए गए रोेडमैप पर चर्चा की गई.  सीएम ने विभागों को निर्देश दिया कि जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उन्हें पूरा करने के लिए सरकार सभी सुविधा देगी.


सीएम ने कहा कि अधिकारी मन से इस कार्य में जुट जाएं. विभागों के बीच समन्वय हो या फिर फील्ड में किसी प्रकार की परेशानी, सरकार सारी समस्याओं को दूर करेगी. साथ ही राजस्व चोरी को भी दूर करने के लिए प्रयास होने चाहिए. आनलाइन सिस्टम को अधिक से अधिक अपनाकर पारदर्शिता लाई जानी चाहिए.

बैठक में वाणिज्यकर विभाग का 16050 करोड़, उत्पाद का 1000 करोड़, परिवहन का 1100 करोड़,
निबंधन का 700 करोड़ के रोडमैप पर विचार विमर्श हुआ. विभागीय सचिव व प्रधान सचिवों ने सीएम को आश्वस्त किया कि लक्ष्य के अनुरुप काम होगा. यह लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours