जमशेदपुर के कदमा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. वहीं उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. नगर निगम चुनाव को लेकर उन्होने कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमला बोला उन्होने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार बस विकास-विकास कहती है पर जमीनी स्तर पर कोई विकास नहीं हुआ. उन्होने कहा कि न बिजली, न रोड, न नाली, अस्पताल में डॉक्टर नहीं, नौकरी नहीं और सरकार कहती है कि देश में विकास की गंगा बह रही है.

इस दौरान राज्य सरकार पर भी उन्होने तंज कसा उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास कहते हैं कि मैं इस प्रदेश का मजदूर नेता हूं और झारखंड के जनता के लिए मजदूरी कर रहा हूं  लेकिन वर्तमान में जो कुछ राज्य सरकार कर रही है उसमें मजदूरों के लिए कुछ नजर नहीं आता.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours