देवघर में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में पूरे देश में अराजक की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सरकार के नाक के नीचे हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य आपराधिक घटनाएं घट रहीं हैं और सरकार अपराधियों को सज़ा देने की जगह उन्हें बचाने में लगी है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोगों को आपस में लड़ाते रहना ही सरकार का मुख्य एजेंडा रह गया है.

झारखंड में पहली बार दलीय आधार पर हो रहे निकाय चुनाव के संबंध में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोगों ने इस सरकार से तंग आकर इनके खिलाफ अपना मन बना लिया है और अब आने वाले चुनाव परिणाम का हमें इंतज़ार करना चाहिए.

इस मौके पर मौजूद पार्टी के महासचिव और विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि नागरिक सुविधा के नाम पर इस सरकार द्वारा नगर निकाय के जरिए जिस तरह लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश हुई है उसका माकूल जबाब राज्य की जनता ने इस चुनाव के माध्यम से देने का मन बनाया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours