11 मई शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पलामू आगमन हैं. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. केंद्रीय गृह मंत्री डालटेनगंज के बेलवा टिकर स्थित अपने ससुराल पहुंचेंगे जहां उनके सास समुद्री देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे.
पलामू में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. दरअसल 11 मई शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पलामू आगमन है. केंद्रीय गृहमंत्री डालटेनगंज के बेलवा टिकर स्थित अपने ससुराल पहुंचेंगे जहां सासू मां समुद्री देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता व मंत्री के आगमन की भी सूचना है.
इधर राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर पूरे मोहल्ले में पुलिस को मुस्तैद किया गया है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे के करीब बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से डालटनगंज पहुंचेंगे. उपायुक्त व एसपी के द्वारा संयुक्त रुप से आगमन की तैयारी की गई है.
आपको बता दे कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास समुद्री देवी का निधन 29 अप्रैल रविवार को हो गया था. मेदिनीनगर स्थित बेलवाटिका आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली थी. समुद्री देवी की बड़ी बेटी गायत्री सिंह की शादी राजनाथ सिंह से 1970 में हुई थी. गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का ससुराल झारखंड के पलामू स्थित मेदिनीनगर में है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours