झारखंड के देवघर में 1103 करोड़ की लागत से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बनेगा. केन्द्रीय कैबिनेट ने इस पर मंजूरी दे दी. देवघर में बनने वाले में एम्स में 750 बेड के अस्पताल के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज भी होगा.
एम्स देवघर के देवीपुर प्रखंड में बनेगा. इसके लिए राज्य सरकार ने 237 एकड़ जमीन मुहैया करा दी है. एम्स के निर्माण में पूरा व्यय भारत सरकार करेगी और इसे 45 महीने में पूरा किया जाएगा.
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस बाबत ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार की हेल्थ फोर ऑल की पॉलिसी के तहत देवघर में एम्स खोला जा रहा है. इसके लिए सारा खर्च केन्द्र करेगी. 1103 करोड़ की लागत से इसे 45 महीने में पूरा किया जाएगा.
25 मई प्रधानमंत्री का झारखंड दौरा है. उसी दिन धनबाद से पीएम देवघर एम्स का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. देवघर में एम्स बनने से आसपास के जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा. अभी तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए झारखंड के लोगों को दिल्ली जाना पड़ता था. नये एम्स के बनने से दिल्ली स्थित एम्स पर दबाव भी कम होगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours