मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के सभागार में स्वच्छ स्कूलों को पुरस्कृत किया. इस दौरान सूबे के 218 स्कूलों को फाइव स्टार का ग्रेड दिया गया. उनमें 28 स्कूल राजधानी रांची के हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में साफ- सफाई का जिम्मा सिर्फ स्कूल के छात्रों के ऊपर ही नहीं छोड़ा जाना
चाहिए, बल्कि स्कूलों में झाड़ू लगाने का काम शिक्षक भी करें. उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है. पीएम ने स्वच्छ भारत के लिए जोर दिया. इससे बापू के स्वच्छ भारत का सपना साकार हो रहा है.
सीएम ने कहा कि 2 अक्टूबर 2018 को झारखण्ड स्वच्छ हो जाएगा और खुले में शौच से मुक्त भी बनेगा. स्कूल में सफाई की प्रतियोगिता पूरे देश में चल रही है. पीएम की सोच है कि स्कूल से ही बच्चों को समाज से जोड़ा जाए. बच्चे स्कूल के साथ-साथ अपने आस पड़ोस में भी जागरूकता फैला रहे हैं. इसके लिए शिक्षक भी उनका थोड़ा मार्गदर्शन करें.
सीएम ने शिक्षकों को नसीहत देते हुए कहा कि वे डेडलाइन तय कर काम करें क्योंकि डेडलाइन और डेडिकेशन से सफलता मिलती है. शिक्षक नौकरी नहीं, जनता की सेवा भाव के साथ काम करें. शिक्षक राज्य और राष्ट्र को आगे तक ले जाता है. किसी की सफलता में मां और शिक्षक का बड़ा हाथ होता है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours