झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास दिल्ली दौरे पर हैं. बुधवार को उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान सूबे में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और जल संसाधन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई. गंगा सफाई के कामों की भी समीक्षा हुई.
गडकरी के बाद सीएम रघुवर दास केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भी मिले और झारखंड की कई परियोजनाएओं पर चर्चा की. इस दौरान खासकर वन-पर्यावरण मंत्रालय की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण सूबे में लटकी परियोजनाओं पर बात हुई और बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया गया.
सीएम वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक में देश भर में अगले एक साल तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाने पर चर्चा होगी. इसमें सभी राज्यों के सीएम भाग लेंगे. सीएम रघुवर दास इस बैठक में झारखंड में चल रहे स्वच्छता अभियान की पूरी रिपोर्ट रखेंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours