झारखंड के गढ़वा में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदता को अंजाम देते हुए सड़क निर्माण में लगे चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार रमकंडा थाना क्षेत्र के बिराजपुरा गांव में बुधवार सुबह नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण में लगे वहानों को अपने कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण के लिए लगाए गए ट्रैक्टर, हाइवा और जेसीबी में आग लगा दी. यही नहीं वहां पर खड़े कई अन्य वहानों को भी आग के हवाले कर दिया गया. थाना प्रभारी प्रकाश रंजन के मुताबिक घटना की सूचना पाकर पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours