सीबीएसई 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं. धनबाद डीपीएस की छात्रा मैत्री शाण्डिल्य चौथी नेशनल टॉपर बनी हैं. मैत्री को पांच सौ में से 496 यानि 99.2 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. बेटी की इस सफलता पर घर में जश्न का माहौल है. माता-पिता ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया.
बता दें, इस साल 16.38 लाख स्टूडेंट्स ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी. इसमें से 9,67,325 लाख पुरुष कैंडिडेट और 6,71,103 महिला कैंडिडेट थे. देशभर के 4453 सेंटर्स में ये परीक्षा आयोजित की गई थी. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इस साल दसवीं बोर्ड का पास परसेंटेज 86.70 फीसदी रहा. अगर लड़कियों के पास परसेंटेज की बात की जाए तो उनका पास परसेंटेज 88.67 फीसदी रहा. जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 85.32 फीसदी रहा. इस साल 4 स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड दसवीं के टॉपर हैं. डीपीएस गुड़गांव के प्रखर मित्तल, आरपी पब्लिक स्कूल बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल, स्कॉटिश इनटेल स्कूल शामली की नंदिनी गर्ग और भवन विद्यालय कोचीन की श्रीलक्ष्मी जी ने टॉप किया है.चारों को 500 में से 499 नंबर मिले हैं.
दिव्यांग श्रेणी में सनसिटी गुड़गांव अनुष्का पांडा, उत्तम स्कूल गाजियाबाद की सान्या गांधी ने टॉप किया है. दोनों को 489 मार्क्स मिले हैं. दूसरे नंबर पर जेएनवी धनपुर उड़ीसा के सौम्य दीप प्रधान हैं. उन्हें 484 नंबर मिले हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours