झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने गोमिया और सिल्ली विधानसभा उपचुनाव में सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. इस सिलसिले में निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की भी मांग की है.
जेएमएम नेता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि गोमिया के 54 बूथ और सिल्ली के 44 बूथों पर सरकारी मशीनरी के सहयोग से प्रभाव डालने की कोशिश हो रही है. रविवार को गोमिया में मुख्यमंत्री द्वारा जेएमएम को भ्रष्टाचारी बताने पर उन्होंने कंबल घोटाला और टैबलेट घोटाले का जिक्र करते हुए दोनों मामलों में सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की.
सुप्रीयो भट्टाचार्य ने दावा किया कि लाख कोशिशों के बावजूद गोमिया और सिल्ली की जनता लिट्टीपाड़ा वाला नतीजा देगी. 28 मई को दोनों सीटों पर मतदान होना है. इसके लिए पक्ष और विपक्ष की ओर से ताबड़तोड़ प्रचार का दौर जारी है. सीएम खुद चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. विपक्ष इस बार एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव मैदान में है. जबकि गोमिया सीट पर पक्ष में बिखराव है. आजसू और बीजेपी के प्रत्याशी आमने-सामने हैं. 31 मई को दोनों सीटों के लिए नतीजे सामने आएंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours