बिहार के चर्चित चारा घोटाले का खुलासा करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अमित खरे को नया सूचना एवं प्रसारण सचिव बनाया गया है. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार कुल 24 शीर्ष आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.
वर्ष 1985 बैच के आईएएस खरे अभी अपने कैडर राज्य झारखंड में कार्यरत हैं. वह 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे सूचना प्रसारण सचिव एनके सिन्हा का स्थान लेंगे.
उन्होंने जून 1996 में चारा घोटाले का खुलासा किया था जिसकी आंच तब के बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तक भी पहुंची थी. घोटाले का खुलासा करने की वजह से उनका नाम सुर्खियों में आया था. 1993-94 में पश्चिम सिंहभूम जिले के तत्कालीन उपायुक्त अमित खरे ने चाईबासा कोषागार से 34 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी से जुड़े मामले को उजागर किया था और इसकी प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours