कर्नाटक के मुद्दे झारखंड कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की. हालांकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया.
15 सदस्यीय कांग्रेस शिष्टमंडल में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम व राजेश ठाकुर शामिल थे. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है. उन्होंने मांग की कि सीएम येदुरप्पा को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए.
उधर, कर्नाटक के मुद्दे पर ही प्रदेश यूथ कांग्रेस ने राजभवन के सामने एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान भाजपा और कर्नाटक के राज्यपाल की आलोचना की गई. कर्नाटक में राज्यपाल के द्वारा बीजेपी को सरकार बनाने का मौके देने के विरोध में कांग्रेसियों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया. सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को येदुरप्पा सरकार को बहुमत सिद्ध करने का आदेश दिया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours