केलांचल टाइम्स के साहिबगंज जिला कार्यालय का शुभारंभ आज जिला खनन पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार किस्कू जी के द्वारा फीता काट कर किया गया ।इस अवसर पर नवभारत सिनेमा रोड स्थित कार्यालय में प्रगति वार्ता के संपादक सच्चिदानंद जी ,डीपीआरओ कार्यालय के श्री पंकज वर्मा केलांचल टाइम्स के संपादक नंदन झा व उपसंपादक प्रेम मोहन मिश्र उपस्थित रहे ।उप संपादक श्री प्रेम मोहन मिश्र ने कहा कि पत्रिकारिता जनहित का माध्यम है ,यह लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ है। जिला खनन पदाधिकारी श्री किस्कू जी ने कहा कि प्रशासन और पत्रकारिता के माध्यम से हम एक अच्छे देश की कल्पना कर सकते हैं ।प्रगति वार्ता के संपादक श्री सचिदानंद जी ने यह स्पष्ट किया कि आज पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है जिसे अपेक्षित सुधार की जरूरत है ।सर्वसाधारण को यह विदित हो कि केलांचल टाइम्स एक साप्ताहिक पत्रिका के रूप में जन जन तक अपनी पहुंच बनाने के लिए और पत्रकारिता के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल कर रहा है ।केलांचल टाइम्स के संपादक श्री नंदन झा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संबोधित किया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को प्रखर प्रहरी के रूप में स्थापित करने के लिए केलांचल टाइम्स सक्रिय रहेगा और जन सहभागिता का माध्यम बनेगा।






Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours