दिल्ली के पश्चिम विहार में एक 16 साल की नौकरानी की हत्या का मामला सामने आया है. झारखंड की रहने वाली लड़की एक साल से पश्चिम बिहार में मनजीत करकेटा के घर चौका-बर्तन और साफ-सफाई का काम कर रही थी, लेकिन उसे पगार नहीं दी जा रही थी. रविवार को उसने अपने मालिक से एक साल की पगार मांगी, इससे उसका मालिक गुस्से में आ गया. उसने चाकू से कई वार कर लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

लड़की की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से रांची के मालगो गांव की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक, मनजीत करकेटा (30) उसे नौकरी दिलाने का बहाना बनाकर दिल्ली लेकर आया था. वहां उसे पश्चिम विहार के रहने वाले साहू और गौरी के घर में चौका-बर्तन के काम में लगवा दिया गया. सोनी को मनजीत के जरिये पगार मिलने थे. लेकिन, बीते एक साल से मनजीत उसे पगार नहीं दे रहा था.

पुलिस के मुताबिक, सोनी को अपने कंट्रोल में रखने के लिए मनजीत उसकी सैलरी अपने पास रख लेता था. एक साल तक काम करने के बाद सोनी ने झारखंड लौटने का फैसला लिया. रविवार को उसने मनजीत ने अपनी एक साल की तनख्वाह मांगी. इस पर दोनों में कहासुनी हो गई.

मनजीत ने चाकू से सोनी पर वार कर दिया. खून ज्यादा बह जाने के कारण सोनी की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours