गोमिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. सभी पार्टियां लगातार दौरे कर क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रही है. इसी बीच रविवार को तीन दिवसीय गोमिया दौरे पर पहुंचे सीएम रघुवर दास ने पेटरवार के बाजारटांड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा.
गोमिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम रघुवर दास ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार वाली पार्टी है. साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी देश लूटने वाली पार्टी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा ने साढ़े तीन साल में विकास के जो काम किए हैं, उसे बताने की जरूरत नहीं है. पूरे राज्य में सरकार का काम बोल रहा है. यह उप चुनाव गोमिया की दिशा तय करेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours