मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर रांची पहुंचे दो केंद्रीय मंत्रियों ने अपने सरकार की जमकर तारीफ की. इस दौरान सरकार के पिछले चार साल की उपलब्धियों को गिनाया गया.

सड़क परिवहन राज्यमंत्री मनसुख मांडवीय ने कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्ग के लिए इन चार सालों में योजनाएं चलाई हैं. स्वास्थ्य बीमा का इतना बड़ा लक्ष्य एक वरदान जैसा है. उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में देश के एक करोड़ 24 लाख लोगों को घर दिया गया है. 2022 तक देश के सभी परिवारों को अपना छत हो जाएगा. बतौर मंत्री देश के 10 दस करोड़ परिवारों को हेल्थ सेक्यूरिटी दी गई है.

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आय को दुगुना करने की दिशा में प्रयासरत है. फसल के उत्पादन लागत से डेढ़ गुना एमएसपी देने की कोशिशें जारी हैं. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न कानून को मोदी सरकार ने मजबूत किया. पहले इसमें 22 अपराध शामिल थे. 25 मोदी सरकार ने अलग से जोड़े. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कहा कि ये सरकार के लिए चिंता का विषय है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours