धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रघुवर सरकार की विफलता के विरोध में रविवार को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया. यह धरना प्रदर्शन बाघमारा, बलियापुर एवं तोपचांची प्रखंड द्वारा जिला मुख्यालय में भ्रष्टाचार, महंगाई एवं अन्य मुद्दों को लेकर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली के रातिलाल टुडू, राजेंद्र कीस्कू एवं लालचंद महतो ने संयुक्त रूप से किया.

धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी विधायक ही जब दबंगई करे तो आम जनता की रक्षा कौन करेगा. सत्ताधारी भाजपा विधायक चाहे सरकारी काम में बाधा डाले, सरकारी पदाधिकारियों को थप्पड़ मारे या हत्या जैसा संगीन अपराध करे उसपर न तो पार्टी कार्रवाई करती है और न ही उसकी सदस्यता खत्म होती है. उन्होंने कहा कि हद तो तब हो जाती है जब संगीन अपराध करनेवाले विधायकों के मुकदमों को माननीय मुख्यमंत्री ही सरकारी स्तर पर वापस लेने का असफल प्रयास करते हैं.

उन्होंने कहा कि वहीं जब विपक्षी विधायकों द्वारा आम जनता के अधिकार को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से बोला भी जाता है तो उसपर सरकारी पदाधिकारी द्वारा मुकदमा कर तुरंत उसकी सदस्यता समाप्त करा दी जाती है. उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय हो, अंचल कार्यालय हो या जिला कार्यालय हो बिना रिश्वत के एक भी काम नहीं होता है. उन्होंने कहा कि मुखयमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन यहां तक कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी घुस देना पड़ता है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours