दुमका जिला के काठीकुड़ थाना की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. तीनों की गिरफ्तारी काठीकुंड़ थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से हुई है. घटना 30 मई की रात की है.
'क्या था मामला'
जानकारी के मुताबिक 30 मई की रात गांव में ही शादी देखने निकली एक आदिवासी युवती को तीन युवकों ने रोका फिर युवती को जबरन उठाकर ले गए. तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद तीनों घटना स्थल से भाग कर अपने संबंधी के यहां छिप कर रह रहे थे. 31 मई को पीड़िता थाना पहुंचकर तीनों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. तीनों आरोपी पीड़िता के गांव के ही होने के कारण पीड़िता तीनों को पहचानती थी.
'तीनों आरोपी गिरफ्तार'
घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की तीनों भागकर अपने संबंधी के यहां छिपे हुए हैं. फिर पुलिस ने तीनों आरोपी को काठीकुंड थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से छापेमारी अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार किया.
'कड़ी सजा दिलाने का प्रयास'
मामले को लेकर एसपी ने प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता में एसपी किशोर कौशल ने कहा कि दोषी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours