टी आलम की रिपोर्ट हसनगंज कटिहार -----

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जीविका सभागार में शौचमुक्त करने का लक्ष्य राज्य स्तरीय प्रशिक्षक सह लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कंसलटेंट विनोद कुमार की अगुवाही में प्रखंड के सभी जीविका मित्र,बुक  कीपर, वार्ड नोडल,सामुदायिक समन्वयक के साथ एक विशेष बैठक कर 15 जून 2018 तक प्रखंड के सभी वार्ड खुले से शौच मुक्त का लक्ष्य निर्धारण किया गया। वही बैठक में सभी कर्मी के साथ टीम गठन कर 20-20 सदस्य की टोली वार्ड वार बना कर ओडीएफ की योजना बनाई गई। साथ ही पंचायत में हो रही खुले में शौच मुक्त होने में होने वाले परेशानियों परेशानियों का समाधान के तरीके भी बताए। जिससे शौचालय निर्माण,जियो टेकिंग एवं प्रोत्साहन राशि भुगतान की प्रक्रिया में गति लाएं।15 जून तक लगातार प्रखंड को खुले से शौच मुक्त करने का कार्य बड़े पैमाने पर युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक राजेन्द्र निखिल,स्वास्थ्य पोषण प्रबंधक तपन बॉल,सूक्ष्म वित्त बबलू कुमार,संचार प्रबंधक विप्लव, प्रशिक्षण अधिकारी मनीष कुमार,प्रखंड परियोजना प्रबंधक हिमांशु शेखर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours