आईआईटी-आईएसएम धनबाद में 38 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ. संस्थान को आईआईटी का दर्जा मिलने के बाद ये पहला दीक्षांत समारोह है. दो दिवसीय इस समारोह में दो सत्रों के कुल 3835 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएगी. सोमवार को पहले दिन 2015-16 के छात्रों को डिग्री प्रदान किया गया. जबकि मंगलवार को 2016-17 बैच के छात्रों को डिग्री प्रदान किया जाएगा.
आईआईटी-आईएसएम के पेनमेन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी सचिव आशुतोष शर्मा शरीक हुए. इस दौरान सीएम रघुवर दास के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र पीएचडी की डिग्री से नवाजा गया. डिग्री पाने के बाद सुनील वर्णवाल ने कहा कि 25 साल बाद अपने ही संस्थान से दोबारा डिग्री पाना सौभाग्य की बात है.
दीक्षांत समारोह के पहले दिन डिग्री पाने वाले अन्य छात्रों में भी खुशी देखी गई. लेकिन उन्हें इस बात का मलाल भी था कि डिग्री पीएम मोदी के हाथों नहीं मिली. बता दें कि पीएम मोदी दीक्षांत समारोह हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन समय के अभाव के कारण शरीक नहीं हो पाए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours