जमशेदपुर I झारखंड में जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल टीएमएच में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. आपको बता दें कि अस्पताल के 3ए न्यू बिल्डिंग की छत पर लगा सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. इस दौरान अस्पताल के वार्ड में भर्ती करीब आधा दर्जन मरीज बूरी तरह घायल हो गए.
छत की सीलिंग गिरने से अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया है. मरीज इस वक्त डर के साए में हैं. इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों की टीम की मदद से घायल मरीजों का इलाज शुरू करवा दिया है. फिलहाल, सभी घायल मरीजों की स्थिति में पहले से सुधार है.
वहीं इस हादसे के बाद सुरक्षा के लिहाज से वार्ड में पहले से मौजूद सभी मरीजों को किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. साथ ही उनका भी इलाज शुरू कर दिया गया है.अस्पताल प्रबंधन के बड़े अधिकारी की मानें तो मामले में जांच की जा रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours