भारतीय जनता पार्टी के कोडरमा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को लीगल नोटिस भेजा है. उन्होंने कहा कि नोटिस में 15 दिन के अंदर पूर्व सीएम को माफी मांगने को कहा गया है. एेसा नहीं करने पर हम उनपर 10 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज कराएंगे. साथ ही आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की भी सोच सकते हैं.

सांसद रवीन्द्र राय के अधिवक्ता विजय कुमार राय ने बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्यपाल को सौंपे गये पत्र की विश्वनीयता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जेवीएम सुप्रीमो के आरोप से सांसद की मानहानि हुई है.

बता दें कि कुछ दिन पहले बाबूलाल मरांडी ने विधायक दल-बदल मामले में राज्यपाल को एक पत्र सौंपा था. उनके मुताबिक वह पत्र तत्कालीन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय का थी, जिसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त का जिक्र है. पूर्व सीएम ने उसी चिट्ठी के आधार पर राज्यपाल से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की. हालांकि बीजेपी उस चिट्ठी को फर्जी बताई है.

इस सिलसिले में बाबूलाल के खिलाफ रांची के डोरंडा थाने में केस भी दर्ज हुआ है. गौरतलब है कि 2014 में जेवीएम की टिकट पर चुनाव जीतने वाले 6 विधायक पाला बदलकर बीजेपी में चले गये. इस मामले की स्पीकर कोर्ट में सुनवाई जारी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours