हजारीबाग के चलकुशा थाना क्षेत्र के मनैया जंगल में मंगलवार को हाथियों का उत्पात देखनें को मिला. जहां हाथियों के झुंड ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला. बसंत सिंह और प्यारचंद पासवान के रूप में दोनों की पहचान हुई है. दोनों मनैया गांव के निवासी थे.

जानकारी के अनुसार दोनों मनैया जंगल में जानवर चरा रहे थे इसी दौरान हाथियों के झुंड ने उनपर हमला बोल दिया. हाथी के कुचलने से दोनों की मौत घटना स्थल पर हो गई. उस रास्ते से गुजरते स्थानीय लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो लोगों ने वन विभाग और थाने को घटना के बारे में सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद थाना के पदाधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटना का जायजा लिया.

वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग के अधिकारी की माने तो हाथी को भगाने के लिए एक्सपर्ट की टीम बुलाई जाएगी. साथ ही मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि दी जाएगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours