पलामू पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने पांच लाख के इनामी माओवादी सुरेन्द्र यादव उर्फ बिन्देश्वर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. सुरेंद्र यादव पर कई सरकारी भवन को विस्फोट कर उड़ाने का आरोप है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नासो गांव से इनामी माओवादी सुरेंद्र यादव उर्फ बिन्देश्वर को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार नक्सली सुरेन्द्र यावद के उपर कई सरकारी भवन को विस्फोट कर उड़ाने व नौडीहा बाजार के सरईडीह में दिनेश सिंह नामक दंपति की हत्या करने का आरोप है. मामले की जानकारी एसपी इन्द्रजीत महथा ने प्रेस वार्ता कर दी.

एसपी ने कहा कि रविवार शाम साढे पांच बजे के करीब नवडीहा बाजार के मायापुर मोड़ के सामने से माओवादी सुरेंद्र यादव उर्फ सुकेश जी उर्फ बिंदेश्वर यादव जो की मायापुर का रहने वाला है उसको गिरफ्तार किया गया है. इसके उपर पांच लाख का इनाम झारखंड सरकार गृह विभाग के द्वारा घोषित है. लगभग पलामू जिले के नवडीहा और छतरपुर के क्षेत्र में जो भी बड़ी घटनाएं हुई है उसमें यह शामिल रहा है. जिसमें 2009 में दिनेश सिंह नामक दंपति की हत्या कर देना. कुकुकला के स्कूल को उड़ा देना. डगरा मध्य विद्यालय के सामने एक व्यक्ति की हत्या कर देना. सरायडीह स्थित मोबाइल टावर को विस्फोट कर उड़ाना समेत कई मामले का मुख्य आरोपी है गिरफ्तार माओवादी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours