झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इस बारे में औपचारिक शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज करा दी है. डीसीपी, नई दिल्ली रेंज को लिखे अपने खत में बीजेपी सांसद ने कहा कि पिछले बुधवार को उन्हें अपने क्षेत्र से किसी प्रभाकर मंडल का धमकी भरा फोन आया था इसमें रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई जब उन्होंने वहां के एसपी से बात की तो कॉल रिकार्ड्स की जांच करने के बाद पता चला कि वो साहेबगंज की जेल में बंद नामी अपराधी है.

निशिकांत दुबे ने अपनी शिकायत में आगे लिखा है कि उनके राजनीतिक विरोधियों की शह पर ऐसी धमकी दी गई है. इसलिए दिल्ली पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करे. गोड्डा जिले के देवघर में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है और स्थानीय पुलिस जांच कर रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours