रघुवर कैबिनेट ने सूबे के सभी अंत्योदय परिवारों को एक रुपया प्रति किलो की दर से आयोडिनयुक्त नमक मुहैया कराने का फैसला लिया है. साथ ही वैसे सभी विधानसभा क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है, जहां पर अबतक किसी प्रकार का कोई महाविद्यालय नहीं है. इसके लिए प्रत्येक महाविद्यालय के निर्माण के लिए 15 करोड़ 76 लाख 99 हजार 600 रुपये की राशि तय की गई है.

कैबिनेट ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहले से चल रहे 1440 कृत्रिम गर्भाधान केन्द्रों को सुदृढ़ करने का फैसला लिया है. साथ ही 1560 नए केन्द्र खोलने का फैसला लिया है. सरकार सभी तीन हजार केन्द्रों को अगले पांच साल शत-प्रतिशत अनुदान देगी.

रघुवर कैबिनेट की बैठक में कुल छह प्रस्तावों पर मुहर लगायी गई. बोकारो के चास अंचल में 90 एकड़ जमीन गेल इंडिया को तीस साल के लिए लीज पर देने पर सहमति दी गई. लोकमंथन-2018 को रांची में आयोजित कराने का फैसला लिया गया है. यह कार्यक्रम इससे पहले भोपाल में आयोजित की गयी थी. लोकमंथन कार्यक्रम में देशभर के साहित्यकार, विचारकों, बुद्धिजीवियों का जमावड़ा लगता है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours