पारा शिक्षक मर्डर केस में सजायाफ्ता होने के कारण विधायक एनोस एक्का की सदस्यता खत्म होते ही सिमडेगा के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने की तैयारी शुरु हो गई है.बीते 3 जुलाई को इस केस में फैसला आने के बाद विधानसभा ने एनोस एक्का की सदस्यता खत्म करते हुए चुनाव आयोग से आगे की कारवाई करने का आग्रह किया था.विधानसभा का पत्र मिलने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने सिमडेगा जिला प्रशासन को उपचुनाव कराने की तैयारी शुरु करने के निर्देश दिए हैं.पहला मौका नहीं है जब राज्य में उपचुनाव हो रहे हैं.2014 के विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक छह सीटों पर उपचुनाव हो चुके हैं जिनमें गोड्डा,पांकी,लिट्टीपाड़ा,लोहरदगा,सिल्ली और गोमिया विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं.
अब तक हुए विधानसभा उपचुनाव में गोड्डा में भाजपा,पांकी में कांग्रेस,लिट्टीपाड़ा में झामुमो,लोहरदगा में कांग्रेस, और हाल ही में सम्पन्न हुए सिल्ली और गोमियो उपचुनाव में झामुमो की जीत हुई थी.इस तरह से उपचुनाव में गैरभाजपाई दलों का दबदबा रहा है.इधर चुनाव आयोग की तैयारी शुरु होते ही राजनीतिक दलों के बीच सियासी हलचल शुरु हो गई है.अब तक हुए 06 उपचुनावों में कांग्रेस,झामुमो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिससे कहीं न कहीं गैरभाजपाई दलों में उपचुनाव को लेकर फीलगुड है.वहीं भाजपा एनोस एक्का के सीट को अपने पक्ष में हर हाल में लाने की कोशिश में जुटी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours